ब्रिटेन के एक विशेषज्ञ ने अमेरिका और उसके वहाबी सहयोगियों को दुनिया भर के आतंकवादी हमलों का जिम्मेदार ठहराते हुए कहा है कि पेशावर कांड की जिम्मेदारी भी इन्हीं देशों पर लगाई जानी चाहिये।
रिपोर्ट के अनुसार प्रेस टीवी के साथ बातचीत में मध्य पूर्व मामलों के विशेषज्ञ हफसह कारा मुस्तफ़ा ने कहा है कि 16 दिसंबर को पेशावर में स्कूल में हुए आतंकवादी हमले का ज़िम्मदार अमेरिका और सऊदी अरब को ठहराना चाहिये। उन्होंने कहा कि इस घटना की ज़िम्मेदारी अमेरिका, सऊदी अरब और क़तर पर है।
हफसह कारा ने दक्षिण एशिया और मध्य पूर्व में आतंकवाद को बढ़ावा देने पर आले सऊद की कड़ी आलोचना की है। उन्होंने कहा कि आतंकवादी गिरोह में शामिल नौ जवानों को वहाबी सोच रखने वाले लोग गुमराह कर रहे हैं।
उन्होंने कहा कि अमेरिका ने इतिहास में दिस देश में भी हस्तक्षेप किया है उस देश को हिंसा, खून ख़राबा और भ्रष्टाचार उपहार में मिला है।
20 दिसंबर 2014 - 19:29
समाचार कोड: 659628
ब्रिटेन के एक विशेषज्ञ ने अमेरिका और उसके वहाबी सहयोगियों को दुनिया भर के आतंकवादी हमलों का जिम्मेदार ठहराते हुए कहा है कि पेशावर कांड की जिम्मेदारी भी इन्हीं देशों पर लगाई जानी चाहिये।